IBPS RRB PO Result 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल ने अपने आरआरबी ऑफिसर्स स्केल -1 परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आईबीपीएस पीओ आरआरबी ऑफिसर्स स्केल 1 प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS RRB मुख्य परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित होने की उम्मीद है।
आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 और 13 सितंबर 2020 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस ने 11 जनवरी को आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर्स स्केल -1 परीक्षा के लिए परिणाम सह मेरिट सूची जारी की थी। अब, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने व्यक्तिगत स्कोर की जांच कर सकते हैं।
IBPS RRB PO भर्ती भारत के विभिन्न ग्रामीण बैंकों में समूह A ऑफिसर्स स्केल 1 के 3800 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें आंध्र प्रदेश ग्रामीण बैंक, बड़ौदा यू पी बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक आदि शामिल हैं।
ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-यहां होम पेज पर आपको IBPS RRB स्कोरकार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।