उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट पर सभी जानकारी को ध्यान से देखें और किसी भी विसंगति की स्थिति में अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट करें और उसे ठीक करवाना चाहिए। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की तिथि, श्रेणी और परिणाम की स्थिति शामिल है।
इस दिन हुई परीक्षा
ऑफिसर स्केल I मुख्य परीक्षा और ऑफिसर स्केल II और III के लिए ऑनलाइन परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2024 परीक्षा परिणाम 4 सितंबर को जारी किया। प्रीलिम्स परीक्षा 3 और 4 अगस्त को हुई थी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिक संवर्ग के लिए पदनाम में बदलाव किया गया है। नतीजतन, क्लर्कों के मौजूदा पदनाम को बदलकर "ग्राहक सेवा सहयोगी" (CSA) कर दिया गया है और पदनाम में यह बदलाव 01.04.2024 से प्रभावी है। इसके बाद, CRP क्लर्क-XIV को CRP-CSA-XIV [ग्राहक सेवा सहयोगियों (CSA) की भर्ती के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया] के रूप में समझा और पढ़ा जाएगा।"
रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ieibps.in) पर जाएं।
- अब 'सीआरपी-आरआरबी-XIII-ऑफिसर्स स्केल-I के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का परिणाम स्थिति' या 'सीआरपी-आरआरबी-XIII-ऑफिसर्स स्केल-II के लिए ऑनलाइन एकल परीक्षा का परिणाम स्थिति' या 'सीआरपी-आरआरबी-XIII-ऑफिसर्स स्केल-III के लिए ऑनलाइन एकल परीक्षा का परिणाम स्थिति' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- परिणाम स्क्रिन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।