फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS: आईबीपीएस आरआरबी स्केल 1, 2, 3 अधिकारी और ऑफिस सहायक भर्ती का परिणाम जारी; ऐसे करें चेक

Wed, 01 Jan 2025 12:17 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB CRP XIII 2024 Result: आईबीपीएस आरआरबी ने XIII 2024 अधिकारी स्केल 1, 2, 3 और कार्यालय सहायक परीक्षा के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
IBPS RRB CRP XIII 2024 Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB CRP XIII 2024 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक (RRB CRP XIII) 2024 मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के परिणाम की घोषणा कर दी है। ये रिजल्ट ऑफिसर स्केल 1, 2, 3 और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


इस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी पीओ, क्लर्क स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
 

रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक

  • अभ्यर्थी का पंजीकरण संख्या/रोल नंबर।
  • अभ्यर्थी की श्रेणी या उपश्रेणी।

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम चयन के लिए नहीं गिना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी तक परिणाम कर सकेंगे डाउनलोड

आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आरआरबी पीओ, क्लर्क परिणाम 31 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस भर्ती अभियान का लक्ष्य 9,995 रिक्तियों को भरना है, जिसमें बहुउद्देशीय कार्यालय सहायकों के लिए 5,585 पद शामिल हैं।
 

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 
  • अब 'सीआरपी-आरआरबी-XIII अधिकारी I, II, III के लिए ऑनलाइन परीक्षा की परिणाम स्थिति' के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्केल 1, स्केल 2, स्केल 3, या ऑफिस असिस्टेंट के लिए परिणाम लिंक का चयन करें। 
  • दिए गए फील्ड में अपना पंजीकरण या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII स्कोरकार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें