IBPS Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर में विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के 2557 रिक्त पदों के लिए आवेदन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 23 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। ये भर्तियां ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में रिक्त पदों के लिए की जाएंगी। आवेदन करने से पहले इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। इसके लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020