फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS recruitment 2018: बैंकों में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 10 Aug 2018 04:26 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने पीओ एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के लिए ibps की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं। जो लोग बैंकों में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इसके लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्लूडी उम्मीदवार के लिए 100 रुपए और अन्य के लिए 600 रुपए शुल्क रखा गया है। आईबीपीएस ने Office Assistant के पदों पर कुल 5249 भर्तियां निकली हैं।

विज्ञापन

आईबीपीएस 2018 भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप्स 1- उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के लिए ibps की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
स्टेप्स 2- 'नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेप्स 3- अपनी डिटेल्स दर्ज करने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, और बाएं अंगूठे को स्कैन करके अपलोड करना है।
स्टेप्स 4- आवेदन शुल्क भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा दो चरण में पूरी होगी यानी ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होगी। पहली ऑनलाइन प्रारंभिक और दूसरी ऑनलाइन मुख्य।
- वही दूसरे चरण में बैठ सकते हैं जो ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे।
- दूसरे चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार को संगठनों द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और उन्हे नोडल बैंक के साथ कॉर्डिनेट करना होगा।
विज्ञापन

मुख्य तथ्य

- परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 20 साल से अधिक और 30 साल से कम होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
-प्रारंभिक परीक्षा अंग्रेजी या हिंदी भाषा में ली जा सकती है
- मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए 155 प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे दिए जाएंगे।
- अभ्यर्थियों को 30 मिनट में अंग्रेजी में एक निबंध और एक पत्र भी लिखना होगा जो 25 अंकों का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें