फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO-SO 2025: आईबीपीएस पीओ और एसओ के 6200+ पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, कल बंद हो जाएगी विंडो

Sun, 27 Jul 2025 06:04 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO SO Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा आयोजित पीओ और एसओ भर्ती 2025 के तहत 6215 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 28 जुलाई 2025 है।
विज्ञापन
IBPS PO SO Vacancy - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO SO Vacancy Last Date: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती 2025 का सुनहरा अवसर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत 5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)  पदों पर भर्ती की जा रही है। 
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

इन पदों पर होगी भर्ती

पद का नाम कुल पद
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 5208
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) 1007
कुल पद 6215
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती 2025 के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और अंत में साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इतना लगेगा आवदेन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के लिए 175 रुपये निर्धारित किया गया है। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब पीओ या एसओ भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें