फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO-SO 2025: आईबीपीएस पीओ और एसओ के आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका; 31 जुलाई से खुलेगी करेक्शन विंडो

Sat, 26 Jul 2025 05:36 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक अपने फॉर्म में जरूरी संशोधन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO SO 2025 Correction Window: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) और एसओ (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, करेक्शन विंडो 31 जुलाई 2025 को खुलेगी और 1 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी। यानी उम्मीदवारों के पास केवल दो दिन का समय होगा अपने फॉर्म में किसी भी गलती को सुधारने का।

केवल एक बार मिलेगा सुधार का मौका

आईबीपीएस ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल एक बार ही अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। अगर कोई अभ्यर्थी संशोधित आवेदन में भी गलती करता है, तो उसे दोबारा सुधारने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए सुधार करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करना जरूरी होगा।

नोटिस में कहा गया कि "उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो के दौरान सही डिटेल्स भरने और फॉर्म सबमिट करने से पहले उसकी पूरी जांच करने की सख्त सलाह दी जाती है।"  

आवेदन की अंतिम तिथि और सुधार शुल्क

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
  • करेक्शन विंडो: 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025
  • सुधार शुल्क: ₹200 (सभी कैटेगरी के लिए, नॉन-रिफंडेबल)
आईबीपीएस ने यह भी सलाह दी है कि उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार ना करें और सर्वर ओवरलोड से बचने के लिए समय रहते आवेदन और भुगतान पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,215 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें पीओ के 5208 और एसओ के 1007 पद शामिल हैं।
पद का नाम कुल पद
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 5208
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) 1007

इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अबपीओ या एसओ भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें