किन जानकारियों में कर सकते हैं संशोधन?
आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार कुछ विशेष जानकारियों को ही संशोधित कर सकते हैं। आवेदन पत्र में दर्ज 'नाम', 'ईमेल आईडी' और 'मोबाइल नंबर' में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
हालांकि, श्रेणी (कैटेगरी) संबंधी विवरणों में सीमित संयोजनों के तहत सुधार की अनुमति दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन-क्रीमी लेयर को चुना था, वे अपनी श्रेणी को जनरल, EWS, OBC–NCL, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या बेंचमार्क विकलांगता में बदल सकते हैं। लेकिन जिन्होंने मूल रूप से SC, ST या PwBD श्रेणी का चयन किया था, वे केवल उसी संबंधित श्रेणी में बदलाव कर सकते हैं।
सुधार शुल्क
आवेदन सुधार के लिए 200 रुपए का प्रोसेसिंग शुल्क लागू है। लेकिन DigiLocker से जुड़ी जानकारी में संशोधन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क न लौटाया जाएगा और न ही किसी अन्य परीक्षा में समायोजित किया जा सकेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,215 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें पीओ के 5208 और एसओ के 1007 पद शामिल हैं।
| पद का नाम |
कुल पद |
| प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
5208 |
| स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) |
1007 |
17 अगस्त से शुरू होगी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा
आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को होगी। वहीं, आईबीपीएस एसओ की प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को और मुख्य परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।