कितने लगेगा आवेदन शुल्क?
| श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
| अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) |
175 (GST सहित) |
| सामान्य (General)/ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS) |
850 (GST सहित) |
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, UPI और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। बैंक द्वारा लगाए जाने वाले अतिरिक्त लेनदेन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।
कैसे होगा चयन?
आईबीपीएस पीओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), व्यक्तित्व परीक्षण, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आईबीपीएस के कार्यक्रम के अनुसार, प्री-एग्जाम ट्रेनिंग अगस्त 2026 में आयोजित होगी। इसके बाद अगस्त 2026 में प्रारंभिक परीक्षा होगी और इसका परिणाम सितंबर 2026 में जारी किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होगी, जबकि इसका परिणाम नवंबर 2026 में घोषित होने की संभावना है। इसके बाद नवंबर 2026 में व्यक्तित्व परीक्षण और नवंबर-दिसंबर 2026 में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों का अंतिम आवंटन (Provisional Allotment) जनवरी 2027 में किया जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
| पद |
वेतनमान |
| प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) |
48,480-2000/7-62,480-2340/2-67,160-2680/7-85,920 |
चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा सहभागी बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।