IBPS Vacancy 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) आज प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इस भर्ती अभियान के तहत 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,365 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) | 175 (GST सहित) |
| सामान्य (General)/ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS) | 850 (GST सहित) |
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, UPI और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। बैंक द्वारा लगाए जाने वाले अतिरिक्त लेनदेन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।
| पद | वेतनमान |
|---|---|
| प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) | 48,480-2000/7-62,480-2340/2-67,160-2680/7-85,920 |
चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा सहभागी बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।