पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है। उम्मीदवार के पास पंजीकरण की तिथि पर एक वैध अंक पत्र/प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 जुलाई 2025 को न्युनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले तथा 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
एग्जाम पैटर्न में अहम बदलाव
प्रीलिम्स परीक्षा में अब तीन सेक्शन होंगे- इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और रीजनिंग एबिलिटी। इंग्लिश सेक्शन में 30 प्रश्न होंगे जिनके लिए 30 अंक निर्धारित हैं और 20 मिनट का समय मिलेगा। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में 35 प्रश्न होंगे (35 अंक), जिनके लिए 20 मिनट दिए जाएंगे। वहीं रीजनिंग सेक्शन में भी 35 प्रश्न होंगे (35 अंक), जिसके लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। यानी कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक और 60 मिनट का समय मिलेगा। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
मेन परीक्षा में अब पांच सेक्शन शामिल होंगे। रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे जो 60 अंकों के होंगे और 50 मिनट का समय मिलेगा। बैंकिंग और इकोनॉमी अवेयरनेस में 35 प्रश्न होंगे (50 अंक) और इसके लिए 25 मिनट मिलेंगे। इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन में 35 प्रश्न होंगे (40 अंक) और 40 मिनट का समय मिलेगा। डाटा इंटरप्रिटेशन और एनालिसिस के लिए 35 प्रश्न (50 अंक) होंगे और 45 मिनट मिलेंगे।
इसके अलावा एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी होगा जिसमें 2 प्रश्न (निबंध और पत्र लेखन) पूछे जाएंगे, जो 25 अंकों के होंगे और इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस तरह मेन परीक्षा कुल 225 अंकों की होगी।
आवेदन शुल्क
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 का शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD) और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन
आईबीपीएस पीओ के लिए पंजीकरण करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
- होम पेज पर, 'आईबीपीएस पीओ 2025 विज्ञापन' पर क्लिक करें।
- 'नया पंजीकरण' टैब पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- आवश्यक विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा
- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर प्रमाणन पाठ्यक्रम, बैंकों की प्राथमिकताएं आदि जैसे आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।