IBPS PO Prelims Score Card 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 23 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
CRP PO/MT-XVI भर्ती अभियान के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र के भाग लेने वाले बैंकों में PO और MT के 7,565 पदों पर भर्ती की जानी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े निर्देशों के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
मुख्य परीक्षा कब होगी?
प्रारंभिक परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यानी प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के बाद सफल उम्मीदवारों के पास मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सीमित समय है। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज और अन्य निर्देश समय पर चेक कर लेने चाहिए।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर।
- सीआरपी पीओ/एमटी-XVI प्रारंभिक परिणाम स्थिति से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कैप्चा कोड भरें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परिणाम स्थिति 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ में प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट स्टेटस देखने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। स्कोरकार्ड भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना उपयोगी रहेगा। उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे लॉगिन के लिए सही रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर रहे हैं।
चयन प्रक्रिया में आगे क्या होगा?
CRP PO/MT-XVI की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा, Personality Test और Interview शामिल हैं। इन चरणों में सफल उम्मीदवारों के बाद प्रोविजनल अलॉटमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसलिए प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना होगा।
आवेदन के लिए क्या थी योग्यता?
IBPS PO/MT पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आयु और शैक्षणिक योग्यता संबंधी शर्तें पूरी करनी थीं। भर्ती नियमों के अनुसार 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान है। इसके अलावा PO और MT पदों के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होना आवश्यक था।