इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO / MT-IX) की भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।
बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4,336 रिक्त पदों को भरा जाना है। प्रारंभिक परीक्षा 12, 13 और 19 अक्तूबर, 2019 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। वहीं मुख्य परीक्षा 30 नवंबर, 2019 को आयोजित होने वाली है।
उम्मीदवार IBPS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 01 नवंबर, 2019 से 11 नवंबर, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
IBPS IBPS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड?
चरण 1 : आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2 : आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : नए होम पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4 : लॉगिन कर अपने परीक्षा परिणाम को चेक करें।
चरण 5 : अब डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
IBPS IBPS प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का सपना करें पूरा, लें पूरी अपडेट