फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Vacancy 2026: सीआरपी पीओ और एमटी के 6,715 पदों पर निकली भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें यहां

Wed, 01 Jul 2026 10:12 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO Notification 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने सीआरपी पीओ/एमटी-XVI के तहत आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के कुल 6,715 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
IBPS PO Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने सीआरपी पीओ/एमटी-XVI के तहत आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के कुल 6,715 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
बैंक का नाम रिक्तियां
बैंक ऑफ बड़ौदा 1,900
केनरा बैंक 1,500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1,100
इंडियन ओवरसीज बैंक 550
पंजाब नेशनल बैंक 504
बैंक ऑफ इंडिया 500
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 500
पंजाब एंड सिंध बैंक 161
इंडियन बैंक NR (रिपोर्ट नहीं किया गया)
यूको बैंक NR (रिपोर्ट नहीं किया गया)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया NR (रिपोर्ट नहीं किया गया)
कुल 6,715

क्या होनी चाहिए योग्यता?

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने के समय अभ्यर्थी के पास अपनी स्नातक डिग्री या मार्कशीट का वैध प्रमाण होना आवश्यक है। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने स्नातक में प्राप्त प्रतिशत अंक दर्ज करने होंगे। ध्यान रहे कि स्नातक का अंतिम परिणाम 21 जुलाई 2026 तक घोषित हो चुका होना चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आईबीपीएस पीओ 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को ₹175 (जीएसटी सहित) शुल्क देना होगा। वहीं सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 (जीएसटी सहित) रखा गया है।

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, UPI और मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। यदि भुगतान के दौरान कोई अतिरिक्त बैंक या लेनदेन शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।
विज्ञापन

जानें वेतन

आईबीपीएस पीओ/एमटी 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 48,480 के शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) पर नियुक्त किया जाएगा। वेतनमान 48,480-85,920 तक निर्धारित है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को संबंधित बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

देखें श्रेणीवार रिक्तियां

श्रेणी रिक्तियों की संख्या
सामान्य (UR) 2,719
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 1,816
अनुसूचित जाति (SC) 1,009
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 669
अनुसूचित जनजाति (ST) 502
कुल 6,715
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें