IBPS PO भर्ती अब साक्षात्कार में लेना होगा भाग
जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आईबीपीएस ने आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार तिथि 2021 घोषित नहीं की है, लेकिन संभावना है कि साक्षात्कार फरवरी के अंत या मार्च में आयोजित किए जा सकते हैं। इससे पहले आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम 13 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया था और स्कोरकार्ड 19 जनवरी, 2022 को जारी किए गए थे।