अक्तूबर में होगी आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवार अपने रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता अच्छी तरह जांच लें।
मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है। इसलिए उम्मीदवार इसे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें?
कॉल लेटर डाउनलोड करने में इंटरनेट की स्पीड और वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा उम्मीदवारों के आने जैसी वजहों से परेशानी हो सकती है। अगर एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो 5 मिनट बाद दोबारा कोशिश करें। उम्मीदवार रात के समय भी डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि उस समय वेबसाइट पर ट्रैफिक कम हो सकता है।
लॉगिन डिटेल ध्यान से भरें
लॉगिन करते समय रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सही दर्ज करें। ये जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय स्क्रीन पर दिखाई गई थी और ऑटो-जेनरेटेड ईमेल के जरिए भी भेजी गई थी। साथ ही, जन्मतिथि वही दर्ज करें जो आवेदन करते समय भरी गई थी और एप्लीकेशन प्रिंट में दर्ज है।