इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में प्रोविजनल ऑफिसर (PO) के 6 हजार से भी अधिक पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए प्रीलिम्स का आयोजन 15 व 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। इस भर्ती के जरिए कुल 6932 पदों पर भर्ती की जानी है। 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली प्रीलिम्स में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 35 अंकों के 35 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी से 35 अंकों के 35 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज से 30 अंकों के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और परीक्षा से पहले इसका कम्प्लीट रिवीजन करके इसमें सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास IBPS PO Marathon Session : - Join Now की मदद ले सकते हैं। इस खास कोर्स का अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। IBPS पीओ की यह भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसलिए इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IBPS पीओ की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 8 से 9 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 115 से 130 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
कैसे टूटेगी कटऑफ की दीवार :
इस परीक्षा के आयोजन में अब बेहद ही कम समय बचा है, इसलिए अभ्यर्थियों को अब दिमाग को शांत रखते हुए सिर्फ रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। प्रीलिम्स में शामिल होने के दौरान अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें प्रत्येक विषय के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही इसमें सेक्शनल कटऑफ की भी व्यवस्था लागू होगी। इसलिए आप प्रत्येक विषय को ध्यान से हल करें। परीक्षा से पहले इन बचे हुए समय में कम्प्लीट रिवीजन के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास IBPS PO Marathon Session से भी जुड़ सकते हैं, जिसमें आपको वर्षों का अनुभव रखने वाले शिक्षकों के मार्गदर्शन में लगातार 6 घंटे तक पूरे सिलेबस का रिवीजन करवाया जाएगा। इस दौरान आपको परीक्षा में पूछे जा सकने वाले कई प्रश्नों का अभ्यास भी करवाया जाएगा। तो देर किस बात की आज ही इस कोर्स से जुड़े और पीओ बनने के अपने सपने को साकार करें।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।