फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO, Clerk 2024: आईबीपीएस पीओ, क्लर्क भर्ती के लिए शुरू होने वाला है पंजीकरण; यहां जानें कब आएगी अधिसूचना

Mon, 03 Jun 2024 02:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO, Clerk 2024 Notification: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर, क्लर्क भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचनाएं जारी की जा सकती हैं। यहां बताया गया है कि इन भर्तियों की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं कब संभावित हैं।
विज्ञापन
IBPS PO, Clerk 2024 Notification - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO, Clerk 2024: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (IBPS PO 2024), क्लर्क (IBPS Clerk 2024) भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचनाएं जारी की जा सकती हैं। आईबीपीएस जल्द ही आरआरबी पीओ और आरआरबी क्लर्क अधिसूचनाएं अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर सकता है।

विज्ञापन

अगस्त में हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आईबीपीएस पीओ, आईबीपीएस क्लर्क, आरआरबी पीओ और आरआरबी क्लर्क रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षाएं अगस्त में संभावित हैं। इसलिए, अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

अधिसूचना जारी होने पर, अभ्यर्थी ibps.in पर पात्रता मानदंड, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरणों के साथ आईबीपीएस क्लर्क और पीओ अधिसूचनाएं देख सकेंगे।

आईपीबीएस परीक्षा 2024: संभावित तिथियां

  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आरआरबी पीओ) में कार्यालय सहायकों और अधिकारी स्केल I के लिए प्रारंभिक परीक्षाएं 3, 5, 10, 17 और 18 अगस्त, 2024 को होने की संभावना है। इन परीक्षाओं की अधिसूचना पहले जारी होने की उम्मीद है।
  • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा संभवतः 19 और 20 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी, तथा मुख्य परीक्षा 30 नवंबर को होने की संभावना है।
  • आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 9 सितंबर और मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को होने की उम्मीद है।
  • अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को और मुख्य परीक्षा 13 अक्तूबर को आयोजित होने की उम्मीद है।

संस्थान ने कहा कि इन सभी परीक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा और जब भी आवेदन शुरू होगा, प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए एक ही पंजीकरण विंडो होगी।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों को रखें तैयार

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है।
  • आवेदक का फोटो – 20 केबी से 50 केबी तक .jpeg फाइल में
  • आवेदक का अंगूठे का निशान – 20 केबी से 50 केबी तक .jpeg फाइल में
  • आवेदक का हस्ताक्षर – .jpeg फ़ाइल में 10 kb से 20 kb तक
  • हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई प्रति – 50 केबी से 100 केबी तक .jpeg फाइल में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें