फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Admit Card 2025: 17 अगस्त से शुरू होगी पीओ परीक्षा, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sun, 10 Aug 2025 08:00 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO Admit Card 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन अगस्त में होने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही जारी किया जाएगा। एक बार एडमिट कार्ड उपलब्ध होने पर उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड रिलीज डेट

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीद है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4-5 दिन पहले यानी 12 या 13 अगस्त तक जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

IBPS PO 2025: प्रारंभिक परीक्षा में ये हुए बदलाव

इस बार प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में विषयों के अंक वितरण में फेरबदल किया गया है:

  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणितीय क्षमता) के अंक 35 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं।
  • वहीं, रीजनिंग एबिलिटी (तर्क क्षमता) के अंक 30 से बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं।
  • हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा की कुल अवधि और प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और अंत में साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को पूरा करने के लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलेगा। पेपर में तीन सेक्शन होंगे – अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता (Quantitative Aptitude) और तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)। हर सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय निर्धारित होगा। साथ ही, नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सटीकता के साथ उत्तर दें और समय प्रबंधन का खास ध्यान रखें।

सेक्शन वाइज विवरण:

सेक्शन प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
गणितीय अभियोग्यता 35 35 20 मिनट
तार्किक क्षमता 35 35 20 मिनट

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

जब एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा, तब उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "IBPS PO Prelims Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें