फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Exam 2025: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, अक्तूबर में होगा एग्जाम; भरे जाएंगे 5208 पद

Thu, 02 Oct 2025 12:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO Main Exam Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO Main Exam 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

आईबीपीएस पीओ की मुख्य परीक्षा दो हिस्सों में होती है - वस्तुनिष्ठ परीक्षा और वर्णनात्मक परीक्षा। पहले हिस्से यानी वस्तुनिष्ठ परीक्षा में कुल 145 प्रश्न होते हैं, जो अलग-अलग विषयों से पूछे जाते हैं। इसमें कुल अंक 200 होते हैं और समय 160 मिनट (लगभग 2 घंटे 40 मिनट) दिया जाता है।

इसमें तर्क और कंप्यूटर से 40 प्रश्न, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग से 35 प्रश्न, अंग्रेजी से 35 प्रश्न और डेटा विश्लेषण से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर विषय के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।

दूसरा हिस्सा वर्णनात्मक परीक्षा है। इसमें उम्मीदवार को निबंध और पत्र लेखन करना होता है। यह परीक्षा 25 अंकों की होती है और इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाता है।

आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की थी। यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों - प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
विज्ञापन

इन विवरणों जरूर जांच लें

उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें, जिनमें उम्मीदवार का नाम और फोटो, पंजीकरण संख्या/रोल नंबर, पिता/माता का नाम, जन्म तिथि और श्रेणी, परीक्षा की तिथि, समय और पाली, परीक्षा केंद्र का नाम एवं पूरा पता शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

अपना कॉल लेटर आसानी से डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in पर जाएं।
  • अब "सीआरपी पीओ/एमटी" टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, "CRP PO/MTs-XV के लिए मुख्य परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड करें" लिंक का चयन करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और  पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें ।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद विवरण सबमिट करें।
  • आपका आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2025 दिखेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें