IBPS PO 2022 Recruitment: इतने पदों पर है भर्ती
बैंकिग कार्मिक चयन सस्थान की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए पदों की संख्या खुश कर देने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक बैंकों में कुल 6432 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस खबर में हम आपको इन पदों पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराएंगे।
IBPS PO 2022 Recruitment: कब से कर सकेंगे आवेदन?
आईबीपीएस पीओ/IBPS PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज मंगलवार 02 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी जाएगी। संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की है। इसी दिन तक उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा देश की सबसे जानी-मानी परीक्षाओं में से एक है। इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आएंगे। चूंकि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे, इसलिए आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
IBPS PO 2022 Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.08.1992 के बाद और 01.08.2002 से पहले होना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें-
IBPS PO NOTIFICATION