फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO 2020: फिर से जारी हुआ नोटिस, बढ़ाई गई पदों की संख्या

Thu, 06 Aug 2020 03:30 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IBPS PO MT RECRUITMENT 2020 - फोटो : IStock
विज्ञापन

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने IBPS PO की रिक्तियों को 1147 से बढ़ाकर 1417 कर दिया है। बता दें कि इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है। आधिकारिक सूचना आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 26 अगस्त 2020 तय की गई हौ। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार विभिन्न सरकारी बैंकों में नौकरी पा सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...

मुख्य तिथियां-

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 5 अगस्त, 2020

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 अगस्त 2020
आवेदन के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 26 अगस्त 2020
आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि - 10 सितंबर 2020

आगे पढ़ें नोटिस...

विज्ञापन

कैसे होगा चयन-

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।
  • परीक्षा दो चरणों में प्रीलिम्स और मेन के रूप में आयोजित की जाएगी।।
  • ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी परीक्षाएं।
  • बाद में इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कर चयनित उम्मीदवारों की जानकारी दी जाएगी।

शेड्यूल देखें-

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि - 5 अगस्त - 26 अगस्त, 2020
  • प्री परीक्षा ट्रेनिंग की तिथि - 21 सितंबर - 26 सितंबर, 2020
  • ऑनलाइन प्रीलिम्स की परीक्षा तिथि - 3, 10 और 11 अक्टूबर, 2020
  • मुख्य परीक्षा की तिथि - 28 नवंबर 2020
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पदों से संबंधित नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें