इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने IBPS PO की रिक्तियों को 1147 से बढ़ाकर 1417 कर दिया है। बता दें कि इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है। आधिकारिक सूचना आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 26 अगस्त 2020 तय की गई हौ। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार विभिन्न सरकारी बैंकों में नौकरी पा सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...
मुख्य तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 5 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 अगस्त 2020
आवेदन के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 26 अगस्त 2020
आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि - 10 सितंबर 2020
आगे पढ़ें नोटिस...