IBPS Interview Call Letter 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO -Specialist Officers) की भर्ती के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि ये कॉल लेटर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो एसओ की भर्ती परीक्षा में सफल हो चुके हैं। एसओ इंटरव्यू कॉल लेटर आप आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में भी आगे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। वहां से भी अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, केवल वे ही वेबसाइट से इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर 14 फरवरी 2020 से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ये कॉल लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2020 है। इससे पहले ही सभी सफल अभ्यर्थी अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर लें। इसी के माध्यम से अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इसके बिना आप साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें : दिल्ली वन विभाग में 10वीं पास के लिए मौके, आवेदन के लिए दो दिन बाकी
IBPS Interview Call Letter 2020 : ऐसे करें डाउनलोड -
चरण - 1 IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 होम पेज पर
दिए गए प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अपनी आवश्यक जानकारियां दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण - 4 आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण - 5 अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक हार्ड कॉपी ले लें।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में 1954 पदों पर बंपर भर्तियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।