फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबीपीएस: हिंदी अधिकारी की शानदार भर्ती, सीटीसी 17.39 लाख तक; कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

Wed, 23 Sep 2026 10:57 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

आईबीपीएस ने हिंदी अधिकारी पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर से 6 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य पात्रता शर्तें भी तय की गई हैं।
विज्ञापन
हिंदी अधिकारी की भर्ती - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने ग्रेड ई पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में होगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर से 6 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के साथ कौशल परीक्षण, प्रश्न लेखन अभ्यास, समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे।

विज्ञापन

हिंदी अधिकारी के लिए जरूरी पात्रता

उम्मीदवार के पिछले सेवा रिकॉर्ड में ईमानदारी को लेकर कोई सवाल नहीं होना चाहिए और नौकरी के दौरान उस पर कोई दंड नहीं लगाया गया हो। साथ ही, उसके खिलाफ सीबीआई या किसी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी का कोई मामला लंबित नहीं होना चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने और खासकर एमएस ऑफिस का अच्छा ज्ञान भी होना जरूरी है।

कार्य अनुभव और कंप्यूटर की जानकारी

उम्मीदवार के पास किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में रिपोर्ट, दस्तावेज और पत्रों का अनुवाद करने का एक साल का अनुभव होना वांछनीय है। उसे हिंदी और अंग्रेजी में एमएस वर्ड और एक्सेल पर काम करना आना चाहिए। इसके अलावा, अनुवाद के लिए एआई आधारित टूल विकसित करने से जुड़ी जानकारी या अनुभव होना अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा।

क्या है परीक्षा पैटर्न?

आईबीपीएस हिंदी अधिकारी की ऑनलाइन परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 140 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में तर्क, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और हिंदी भाषा से सवाल पूछे जाएंगे।

विषय प्रश्न अंक समय भाषा
तर्क 50 25 35 मिनट अंग्रेजी
अंग्रेजी भाषा 50 50 35 मिनट अंग्रेजी
सामान्य जागरूकता 50 50 20 मिनट अंग्रेजी
हिंदी भाषा 50 75 50 मिनट हिंदी
कुल 200 200 140 मिनट  

गलत जवाब पर कटेंगे अंक

ऑब्जेक्टिव परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत जवाब के लिए उस सवाल के कुल अंकों का एक चौथाई यानी 0.25 अंक काटे जाएंगे। वहीं, अगर कोई सवाल बिना उत्तर दिए छोड़ दिया जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

विज्ञापन

3 साल की सेवा पूरी करना जरूरी

  • चयनित उम्मीदवार को 2 लाख रुपये का सेवा बांड भरना होगा।
  • उम्मीदवार को आईबीपीएस में शामिल होने की तारीख से कम से कम 3 साल की सेवा करनी होगी।
  • अगर उम्मीदवार 3 साल की अवधि पूरी नहीं करता है, तो उसे 2 लाख रुपये आईबीपीएस को देने होंगे।
  • वेतन कटौती यानी एलओपी (Loss of Pay) के दिनों की संख्या के अनुसार सेवा अवधि बढ़ाई जा सकती है।
  • सेवा बांड की अवधि में एलओपी के दिनों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें