फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO, SO 2026 Vacancy: आईबीपीएस पीओ और एसओ पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Wed, 22 Jul 2026 04:10 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO, SO 2026 Recruitment: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO, SO 2026 Vacancy: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने पीओ (PO) और एसओ (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के जरिए भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 6,715 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और 745 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आनेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट या डिग्री प्रमाण पत्र होना चाहिए और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों की जानकारी देना अनिवार्य है।

वहीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर देख लेनी चाहिए।

कैसे होगा चयन चयन?

IBPS PO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test)

प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। वहीं मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 170 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 160 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-चौथाई (0.25) अंक काट लिया जाएगा, जबकि छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS PO, SO 2026: ऐसे करें आवेदन

  • IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • IBPS PO/SO Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 26 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या सर्वर संबंधी दिक्कतों से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें