फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Exam Calendar 2026-27: आईबीपीएस पीओ, एसओ समेत कई परीक्षाओं की तिथियां जारी, 22 अगस्त से होंगे एग्जाम

Fri, 16 Jan 2026 05:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS Exam Calendar 2026-27 OUT: आईबीपीएस ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें पीओ, एसओ और अन्य प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं, जो 22 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
IBPS Exam Calendar 2026-27 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Exam Calendar 2026-27: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में पीओ/एमटी, स्पेशलिस्ट ऑफिसर, क्लर्क/सीएसए और आरआरबी जैसी प्रमुख बैंकिंग भर्तियों की संभावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं।  

विज्ञापन



 
आईबीपीएस परीक्षा के लिए पंजीकरण केवल ऑनलाइन होगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए एक ही आवेदन फॉर्म का उपयोग किया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • हाल ही का पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो (20–50 केबी)
  • हस्ताक्षर (10-20 केबी)
  • अंगूठे का निशान (20-50 केबी)
  • हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की हुई प्रति (50-100 केबी)
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसबी और आरआरबी परीक्षा तिथियां

आईबीपीएस ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के लिए पीओ/एमटी, स्पेशलिस्ट ऑफिसर और ग्राहक सेवा सहयोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO/MT) की प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) की प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्तूबर 2026 तथा मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
 
परीक्षा का प्रकार प्रारंभिक परीक्षा की तिथि मुख्य परीक्षा की तिथि
परिवीक्षाधीन अधिकारी / प्रबंधन प्रशिक्षु (PO/MT) 22 और 23 अगस्त 2026 4 अक्तूबर 2026
विशेषज्ञ अधिकारी (SO) 29 अगस्त 2026 1 नवंबर 2026
ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) 10 और 11 अक्तूबर 2026 27 दिसंबर 2026

कार्यालय सहायक की परीक्षा का शेड्यूल

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) के लिए अधिकारी स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होगी, जबकि इसकी मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अधिकारी स्केल-II और III के लिए एकल परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं, कार्यालय सहायक की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को तथा मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। 
पद प्रारंभिक परीक्षा की तिथि मुख्य / एकल परीक्षा की तिथि
अधिकारी स्केल-I 21 और 22 नवंबर 2026 20 दिसंबर 2026
अधिकारी स्केल-II और III लागू नहीं 20 दिसंबर 2026
कार्यालय सहायक 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 30 जनवरी 2027
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें