IBPS (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन- Institute of Banking Personnel Selection) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए प्राथमिक परीक्षा का आयोजन किया है। उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से उनके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि परिणाम जनवरी के पहले हफ्ते में जारी हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर 2019 के अंत में भी परिणाम आने की उम्मीद है। उम्मीदवार के लिए परीक्षा 7, 8, 14 और 21 दिसंबर को आयोग द्वारा आयोजित की थी। उम्मीदवार अपना परिणाम आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, विद्युत सहायक के कई पद खाली
ध्यान दें, केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैट सकेंगे जो प्राथमिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। बता दें, मुख्य परीक्षा 19 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 अंको की परीक्षा आयोजित होगी और एक घंटे का समय दिया जाएगा। 7,275 के पदों पर भर्ती के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम-
चरण 1 - सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - उसके बाद होमपेज पर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब अपनी जरूरी जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें।
चरण 4 - आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
चरण 5 - भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर संभालकर रखें।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें - पुलिस विभाग में पांचवीं पास से स्नातकों तक के लिए बंपर भर्तियां, आवेदन में एक दिन बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...