फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा का परिणाम घोषित; यहां जानें कैसे करें चेक

Tue, 01 Apr 2025 12:00 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS Clerk Mains Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। इसके साथ ही, आईबीपीएस ने स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है, जो 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध रहेगा। 
विज्ञापन
IBPS Clerk Mains Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Clerk Mains Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने मंगलवार (1 अप्रैल 2025) को आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब www.ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही, आईबीपीएस ने स्कोरकार्ड भी जारी किया है, जो 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन


आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2024 को किया गया था और इस परीक्षा के माध्यम से 6,148 क्लर्क पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परिणाम उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया था और अब वे अपनी स्कोर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

6148 पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 6,148 क्लर्क पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, वे विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के पद पर काम करेंगे। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत, सफल उम्मीदवारों को बैंकिंग से संबंधित विभिन्न कार्यों को संभालने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

अब अगला चरण क्या होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद, अब आईबीपीएस के द्वारा आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया जैसे कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

IBPS Clerk Mains Result 2025: कैसे चेक करें?

आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘IBPS Clerk Mains Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवश्यक जानकारी (रोल नंबर, जन्म तिथि आदि) भरें।
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें