IBPS Clerk Mains Result 2020: आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क X ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://ibps.in/ के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
28 फरवरी को देशभर के विभिन्न केंद्रो पर हुई थी परीक्षा
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2021 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अभ्यर्थी अपने लॉग इन विवरण के जरिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने की विंडो 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक खुली रहेगी। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा पिछले महीने की 28 तारीख को हुई थी। यह परीक्षा दो घंटे 40 मिनट की थी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में 200 नंबरों के 190 सवालों के जवाब देने थे। मुख्य परीक्षा को चार सेक्शन में विभाजित किया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें अपना आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibpsonline.ibps.in है।
-यहां आपको होम पेज पर सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी और इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह आप IBPS CRP क्लर्क X परीक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक