बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए हैं और कर रहें हैं अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार तो उन उम्मीदवारों को सूचित किया जा रहा है की वे अपने परिणाम को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आपको बात दें कि क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 8,9,15 और 16 दिसंबर, 2018 को आयोजित की गई थी। वहीं IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा 2018, 20 जनवरी 2019 को विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम आज यानी 1 अप्रैल, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।