IBPS Clerk Mains Result 2022: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2023 तक अपने आईबीपीएस क्लर्क 2022 मेन्स परिणाम की जांच कर सकेंगे। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आठ अक्तूबर, 2022 को सीआरपी-क्लर्क-बारहवीं के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। भाग लेने वाले बैंकों द्वारा प्रस्तुत लिपिक संवर्ग के लिए 2023-24 के लिए राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों के आधार पर अंतरिम आवंटन किया गया है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
IBPS Clerk Mains Result 2022: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार आईबीपीएस मेन्स 2022 परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
-
आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉग ऑन करें।
-
होम पेज पर "CRP-Clerks-Xll के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का अपना परिणाम देखने के लिए पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा। दोबारा उसी लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
-
अब आपका आईबीपीएस क्लर्क 2022 मेन्स परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
-
अपना परिणाम जांचें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।