आईबीपीएस क्लर्क का फॉर्म कौन भर सकता है?
बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं:
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान (Computer Certificate/Diploma) होना चाहिए।
- भाषा ज्ञान: जिस राज्य से उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय/आधिकारिक भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना आना जरूरी है।
- आयु सीमा: आमतौर पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की जाती है। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है।
ग्राफिक पर क्लिक कर जानें जरूरी तिथियां:
आईबीपीएस क्लर्क को कितनी सैलरी मिलती है?
12वें द्विपक्षीय समझौते के लागू होने के बाद बैंक क्लर्क के वेतनमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष के भर्ती नोटिस के अनुसार, इस पद का पे-स्केल इस प्रकार तय किया गया है:
₹24050 - ₹1340/3 - ₹28070 - ₹1650/3 - ₹33020 - ₹2000/4 - ₹41020 - ₹2340/7 - ₹57400 - ₹4400/1 - ₹61800 - ₹2680/1 - ₹64480
अन्य लाभों के भत्ते आदि जोड़कर ग्रॉस सैलरी करीब 40,000 हजार के आसपास तक जाती है। मूल वेतन के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क को कई भत्ते व लाभ दिए जाते हैं:
- महंगाई भत्ता (DA): समय-समय पर महंगाई के आधार पर संशोधित होता है
- मकान किराया भत्ता (HRA): शहर की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग मिलता है
- मेडिकल सहायता: वार्षिक आधार पर निश्चित मेडिकल रीइम्बर्समेंट
- परिवहन व अन्य भत्ते: दैनिक यात्रा और अन्य खर्चों के लिए स्पेशल अलाउंस
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होता है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह क्वालीफाइंग प्रकृति की ऑनलाइन परीक्षा होती है।
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam): मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। क्लर्क पद के लिए कोई साक्षात्कार नहीं लिया जाता है।