IBPS Clerk 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर में विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के पदों की रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। IBPS ने क्लर्क पद के लिए रिक्तियों की संख्या 1557 से 2557 कर दी है। आईबीपीएस ने रिक्तियों की इस संख्या में हजार की बढ़ोतरी की है, जो कि सरकारी नौकरी का सपना देख रहे व इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है।
IBPS क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से ही शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर है। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी हर हाल में 23 सितंबर तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर लें। दरअसल, इस भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र , इंडियन बैंक व पंजाब एंड सिंध बैंक आदि में क्लर्क की भर्तियां होंगी। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा 5,12 व 13 दिसंबर को होगी। जबकि 31 दिसंबर को ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट आएगा। वहीं आईबीपीएस मेन परीक्षा 24 जनवरी 2021 में होगी।
सफलताडॉटकॉम के ऑनलाइन कोर्स के जरिए इस परीक्षा की तैयारी के लिए क्लिक करें
आपको बता दें कि आप Safalta.com के ऑनलाइन कोर्स के जरिए आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा 2020 की तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स को खास तौर पर IBPS Clerk 2020 परीक्षा के लिए डिजाइन किया है, जिसमें अभ्यर्थियों को सालों का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ फैकल्टी ऑनलाइन क्लास दे रहे हैं। इस ऑनलाइन कोर्स में भगवती प्रसाद सर छात्रों को न्यूमेरिकल एबिलिटी की कक्षाएं दे रहे हैं। उनके पास 20 साल से ज्यादा शिक्षण अनुभव है। संतोष तिवारी सर अभ्यर्थियों को अंग्रेजी की कक्षाएं दे रहे हैं । जबकि अनुकूल पाठक सर रीजनिंग पढ़ा रहे हैं। वहीं, सुजीत वाजपेयी सर अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर और देशराज यादव सर बैंकिंग इकॉनमी की कक्षाएं दे रहे हैं।