इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS - Institute of Banking Personnel Selection) ने क्लर्क के पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर 26 नवंबर 2019 को अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस खबर में आगे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी आप आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्कलर्क प्रारंभिक परीक्षा (IBPS clerk pre exam 2019) का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 7, 8, 14 और 21 जनवरी 2019 को किया जाएगा। संस्थान के अनुसार, इस परीक्षा का परिणाम भी दिसंबर 2019 में ही जारी कर दिया जाएगा।
अंग्रेजी 30 30 20 मिनट
न्यूमेरिकल 35 35 20 मिनट
रीजनिंग 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट
इस परीक्षा के संबंध में आईबीपीएस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के तीनों भागों में पास होना जरूरी है। इसके आधार पर ही उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 दिसंबर 2019 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2020 को किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड दिसंबर में जारी किए जाएंगे।
IBPS Clerk Preliminary exam admit card 2019: इसे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।