अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। बैंक में क्लर्क, जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर अकाउंटेंट, असिस्टेंट मैनेजर / डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 978 पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आपको लिखित परीक्षा में सफल होना होगा। यह परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
इसके लिए क्या है आवेदन की अंतिम तारीख, किस पद के लिए होनी हैं कितनी नियुक्तियां, क्या चाहिए शैक्षिक योग्यता समेत अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
द हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank) ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को हरियाणा स्टेट को-ऑपरोटिव बैंक, चंडीगढ़ समेत अन्य 18 डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेशन बैंकों में भरा जाएगा।
पदों की संख्या और शैक्षिक योग्यता