फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Agniveervayu Result: अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती का परिणाम घोषित, देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

Sun, 07 Jun 2026 03:26 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF Agniveervayu Non-Combatant: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु गैर-लड़ाकू भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के साथ-साथ वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के नाम भी दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और चयन की स्थिति देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF Agniveervayu Non-Combatant: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु गैर-लड़ाकू भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के साथ-साथ वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के नाम भी दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और चयन की स्थिति देख सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निवीरवायु गैर-लड़ाकू भर्ती 2/2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर उपलब्ध है। परिणाम 2 जून 2026 को घोषित किया गया था। जारी मेरिट सूची में मुख्य सूची में चयनित उम्मीदवारों के साथ-साथ प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में शामिल अभ्यर्थियों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मार्च में हुई थी परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को उनकी प्राप्त योग्यता और प्रदर्शन के अनुसार मेरिट सूची में स्थान दिया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अपने संबंधित एयर फोर्स स्टेशन या यूनिट पर प्रदर्शित मेरिट सूची देखकर चयन की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं। यह सूची उम्मीदवारों की मेरिट रैंक के अनुसार तैयार की गई है और उसी आधार पर प्रकाशित की गई है।

क्या कहता है नया नियम?

भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। अब इंजीनियरिंग स्नातकों को GATE स्कोर के आधार पर चयन का मौका मिलेगा।

इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को पहले AFCAT लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसका उद्देश्य तकनीकी रूप से योग्य और प्रतिभाशाली इंजीनियरों को आसान और बेहतर अवसर प्रदान करना है। GATE स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को सीधे वायु सेना चयन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहां अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 

ऐसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना यूजरनेम/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें