टेक्नीकल और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती
हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL) ने एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है, जिसमें टेक्नीकल और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह भर्ती अभियान कंपनी के तीन ऑपरेशनल फर्टिलाइजर प्लांट्स गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह कंपनी भारत की 5 प्रमुख सार्वजनिक कंपनियों ने मिलकर बनाया है:
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
- नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC)
- कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
- फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (FCIL)
- हिंदुस्तान फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HFCL)
मेडिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति से पहले चिकित्सा परीक्षण जरूरी होगा। यह परीक्षण HURL के नियमों और मानकों के अनुसार किया जाएगा। केवल वही उम्मीदवार चयन के लिए पात्र माने जाएंगे, जो इस मेडिकल एग्जाम में पूरी तरह से फिट पाए जाते हैं।
कितने समय के लिए होगी नियुक्ति?
नियमित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले 1 साल की ट्रायल (परिवीक्षा) अवधि पर रखा जाएगा। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वालों की नौकरी पक्की कर दी जाएगी, जबकि बाकी की अवधि बढ़ाई जा सकती है। वहीं FTC (कॉन्ट्रैक्ट) पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को शुरू में 3 साल का अनुबंध मिलेगा, जिसे जरूरत और प्रदर्शन के अनुसार 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह नियुक्ति स्थायी नहीं मानी जाएगी।
वेतन विवरण (Salary Details)
इस भर्ती में पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वेतन INR 24.50 लाख प्रति वर्ष से लेकर INR 48.30 लाख प्रति वर्ष (लगभग) तक हो सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार को HURL की आधिकारिक वेबसाइट jobs.hurl.net.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर अपनी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से एक नया अकाउंट रजिस्टर करें।
- लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी विवरण सावधानी से दर्ज करें।
- अब मांगे गए दस्तावेज जैसे - हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और अन्य प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सभी विवरण सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और इसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।