उत्तर प्रदेश में विभिन्न तरह के पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों को भरने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी को सौंपी गई है। यूपीपीएससी ने ही इनके लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापित पदों के तहत कुल 198 पदों की भर्ती की जानी है। इन पदों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के 11 पद, वन विभाग, राज्य योजना संस्थान, कर विभाग और मत्स्य विभाग में 148 सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद शामिल हैं तथा अन्य पदों में इंजीनियर, प्रोफेसर और रजिस्ट्रार के पद भी शामिल हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिक से अधिक 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि न्यूनतम आयु सीमा कुछ पदों के लिए 21 वर्ष है और अन्य कुछ पदों के लिए 23 वर्ष है।