फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC JBT Teacher Result: हरियाणा प्राथमिक शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, कितनी गई कटऑफ? देखें चयन सूची PDF

Fri, 24 Jul 2026 07:02 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Primary Teacher Result: एचएसएससी ने प्राथमिक शिक्षक (मेवात कैडर) भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चयन सूची और श्रेणीवार कटऑफ देख सकते हैं। कुछ उम्मीदवारों के परिणाम कोर्ट में लंबित मामलों के कारण फिलहाल रोक दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Primary Teacher Result 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राथमिक शिक्षक (मेवात कैडर) भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 24 जुलाई 2026 को चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और श्रेणीवार कटऑफ अंक देख सकते हैं। चयन सूची पीडीएफ का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन


यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2024 (कैटेगरी नंबर-01) के तहत हरियाणा के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए की जा रही है। 

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)
पद का नाम प्राथमिक शिक्षक (मेवात कैडर)
विज्ञापन संख्या 05/2024
कैटेगरी नंबर 01
रिजल्ट जारी 24 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in
परिणाम पीडीएफ का लिंक यहां देखें...

किस श्रेणी की कटऑफ कितनी गई?

आयोग ने अंतिम चयनित उम्मीदवारों के आधार पर श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है।
श्रेणी कटऑफ अंक
सामान्य (UR) 75.05
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 70.30
पिछड़ा वर्ग-A (BCA) 69.35
पिछड़ा वर्ग-B (BCB) 70.30
अनुसूचित जाति (SC) 68.40

अन्य उप-श्रेणियों की कटऑफ भी जारी

मुख्य श्रेणियों के अलावा आयोग ने विभिन्न उप-श्रेणियों की कटऑफ भी घोषित की है। इनमें ESM, दिव्यांग (HH, OH, VH), BD और अन्य आरक्षित उप-श्रेणियां शामिल हैं। अभ्यर्थी विस्तृत कटऑफ आधिकारिक परिणाम में देख सकते हैं।

कुछ उम्मीदवारों का रिजल्ट फिलहाल रोका गया

आयोग ने बताया है कि कुछ रोल नंबरों का परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। संबंधित मामलों पर अदालत में सुनवाई चल रही है, इसलिए इन उम्मीदवारों का परिणाम सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी चयन सूची अदालत में लंबित मामलों के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी।
विज्ञापन

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

  • आधिकारिक परिणाम में अपना रोल नंबर और श्रेणी ध्यान से जांच लें।
  • यदि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य त्रुटि सामने आती है तो आयोग उसे सुधारने का अधिकार रखता है।
  • चयनित उम्मीदवार आगे की दस्तावेज सत्यापन और जॉइनिंग से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें