हरियाणा कर्मचारी आयोग ने विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) के संशोधित शेड्यूल की घोषणा कर दी है। HSSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, अब टर्नर इंस्ट्रक्टर (थ्योरी) और वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) इंस्ट्रक्टर (थ्योरी) के पद के लिए परीक्षा तीन दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा 18 दिसंबर 2019 को दोपहर दो बजे से 3:30 बजे तक होगी।
HSSC Instructor Admit Card:
इससे पहले एचएसएससी ने प्रशिक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि परीक्षा 3 दिसंबर को होने जा रही हैं। उम्मीदवार जो एचएसएससी प्रशिक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे अब एचएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट से एचएसएससी प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि, HSSC इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड के लिए डाउनलोड लिंक इस खबर के नीचे दिया गया है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इससे पहले, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एडमिट कार्ड तिथि के साथ प्रशिक्षक के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा की घोषणा की है।
मुख्य जानकारी-
- HSSC इंस्ट्रक्टर परीक्षा 03 से 18 दिसंबर 2019 तक आयोजित की जाएगी ।
- HSSC इंस्ट्रक्टर परीक्षा 90 अंकों की होगी।
- इसमें से 75% वेटेज जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी और संबंधित विषय जैसे विषयों पर दी जाती है।
- इतिहास और करंट के लिए 25% तय हैं।
एचएसएससी प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2019- ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "विज्ञापन लिंक 12/2019" लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और "साइन इन बटन" पर क्लिक करें
- अपना हरियाणा इंस्ट्रक्टर कॉल लेटर डाउनलोड करें
- भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- Indian Navy: सैंकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..