फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Group D Recruitment: एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती की अंतिम तिथि आज; 13 हजार से ज्यादा रिक्तियों पर करें अप्लाई

Mon, 26 Jun 2023 12:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Group D Recruitment Last Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के माध्यम से विभिन्न ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 26 जून को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
HSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC Group D Recruitment Last Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के माध्यम से विभिन्न ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 26 जून को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं। एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा में विभिन्न विभागों/ बोर्डों/ निगमों/ आयोगों आदि में 13,536 पदों (अस्थायी) को भरना है। इन पदों के लिए वेतनमान लेवल डीएल (16,900-53,500 रुपये) है। 

HSSC Group D Recruitment: पात्रता मापदंड

आवेदक की उम्र : अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 से अधिकतम 42 साल और इनके मध्य होनी चाहिए।

आवेदक की शैक्षणिक योग्यता
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन
  • मैट्रिकुलेशन तक हिंदी/संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ी हो। 
    
    
    
 

HSSC Group D Recruitment: आवेदन शुल्क

जिन उम्मीदवारों ने सीईटी (ग्रुप-डी और ग्रुप सी और डी) के लिए पहले से ही निर्दिष्ट पोर्टल यानी onetimeregn.harana.gov.in पर पंजीकरण कर लिया है, उन्हें अपने आवेदन पत्र में संपादन/सुधार के लिए शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। अन्य को अधिसूचना में दिए गए अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।

 

HSSC Group D Recruitment: चयन प्रक्रिया

चयन सामान्य पात्रता परीक्षा (95%) और सामाजिक-आर्थिक मानदंड (5%) के आधार पर किया जाएगा। ग्रुप डी सीईटी प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा के स्तर (मैट्रिकुलेशन स्तर) का होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

 

विज्ञापन

HSSC Group D Recruitment के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार ओटीआर लिंक onetimeregn.harana.gov.in पर जाएं।
  • होम पेल पर यूजर लॉग इन पर जाएं।
  • वांछित पद के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें और अपना आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, फॉर्म की समीक्षा करें और आवेदन जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें