फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Group D: हरियाणा में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ग्रुप-डी पदों पर कल से करें आवेदन; CET स्कोर से होगा चयन

Thu, 18 Jun 2026 08:04 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
HSSC CET Group D Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 18 जून 2026 को ग्रुप डी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 18 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026
आवेदन सुधार (Correction Window) 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026

रिक्तियों की जानकारी बाद में होगी जारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कुल रिक्तियों की संख्या घोषित नहीं की गई है। पदवार और श्रेणीवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

शैक्षणिक योग्यता

  • भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
  • हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह शर्त कुछ पदों जैसे स्वीपर (Sweeper) और चौकीदार (Chowkidar) पर लागू नहीं होगी।

आयु सीमा
विवरण आयु
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 42 वर्ष

आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
 

कैसो होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन केवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर किया जाएगा।
  • CET स्कोर को 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
  • अधिकांश पदों के लिए अलग से मुख्य परीक्षा का प्रावधान नहीं है।
  • प्रश्नपत्र का स्तर 10वीं कक्षा के समकक्ष होगा।
  • मेरिट CET में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन से पहले OTR करना जरूरी

आयोग ने कहा है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:
  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

HSSC CET Group D 2026 Notice - PDF
विज्ञापन

HSSC Group D Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी विवरणों की जांच करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा कर उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें