फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, उम्र 18 से 45 साल

Fri, 29 Jul 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत कुल 134 पद है, जिनमें आरक्षित वर्ग के लिए 75, एससी वर्ग के लिए 29, एसटी वर्ग के लिए 06 एवं ओबीसी वर्ग के लिए 24 रिक्तियां हैं।
 
विज्ञापन

12वीं ‌पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, उम्र 18 से 45 साल

2 of 5
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं ‌पास, कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लिकेशन/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एक वर्ष का डिप्लोमा व अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहि‌ए। कंप्यूटर टाइपिंग के तहत अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति‌/मिनट की व हिंदी में 25 शब्द/मिनट की गति होनी चाहिए। इन पदों पर 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2016 के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

12वीं ‌पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, उम्र 18 से 45 साल

3 of 5
चयनित आवेदकों को 7,860 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.hrtc.gov.in पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

12वीं ‌पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, उम्र 18 से 45 साल

4 of 5
इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य वर्ग को 360 रुपये एवं अन्य आरक्षित वर्ग को 120 रुपये जमा करने होंगे। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2016 है। ‌जारी पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं ‌पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, उम्र 18 से 45 साल

5 of 5
लिखित परीक्षा 04 सितंबर, 2016 को आयोजित होगी। इन पदों पर आवेदकों का चयन अनुबंध के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लिंक http://hrtchp.com/hrtc/New/AdvtJOAIT.pdf का अवलोकन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें