फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC SSO 2024: 10 जून को नहीं आएगा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, अब इस दिन होगा जारी

Sat, 08 Jun 2024 06:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC SSO Admit Card 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि स्थगित कर दी है। एडमिट कार्ड 10 जून को जारी होना था, जोकि अब नई तिथि पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC SSO Admit Card 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (HPSC SSO 2024) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि स्थगित कर दी है। पहले जारी अधिसूचना के मुताबिक, एचपीएससी एसएसओ एडमिट कार्ड 10 जून को जारी होने वाला था, लेकिन हाल ही में जारी नोटिस के मुताबिक एडमिट कार्ड इस दिन जारी नहीं होगा।

विज्ञापन

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग ने एचपीएससी एसएसओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि स्थगित कर दी है। अब इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 जून, 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 12 जून से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 18 से 25 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 23 रिक्तियों को भरना है।

अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ए4 साइज के पेपर पर लें, ताकि उनकी फोटो और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें। जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड छोटे साइज के होंगे और फोटो/हस्ताक्षर अस्पष्ट होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।"
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एचपीएससी एसएसओ एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एसएसओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें