HPSC Recruitment 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने डेवलपमेंट और पंचायत विभाग में सब डिवीजनल इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
HPSC Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की शुरुआती तारीख- 16 नवंबर 2022
- आवेदन की आखिरी तारीख- 06 दिसंबर 2022
HPSC Recruitment श्रेणीवार पदों का विवरण
- सामान्य अनारक्षित के के 29 पद
- अनुसूचित जाति हरियाणा के 10 पद
- पिछड़ा वर्ग - ए हरियाणा 05
- पिछड़ा वर्ग - बी हरियाणा 03
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- ई हरियाणा 06 को मिलाकर कुल पदों की संख्या 53 है।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
डेवलपमेंट और पंचायत विभाग में सब डिवीजनल इंजीनियर (सिविल) के उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र छह दिसंबर को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
HPSC Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणियों में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क है। जबकि सभी महिला, एससी, बीसी-ए, बीसी-बी, ईएसएम और EWS के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जा रहा है।