कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास सिविल, केमिकल या पर्यावरण इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी की पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री होनी चाहिए तथा मैट्रिक या उससे उच्च कक्षा तक हिंदी/संस्कृत पढ़ी होनी चाहिए। आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को 18 से 42 वर्ष के बीच तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतनमान लेवल-9 निर्धारित है, जो कि 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये प्रतिमाह तक होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद "विज्ञापन (Advertisement)" टैब पर क्लिक करें।
- वहां दिए गए AEE 2025 पंजीकरण लिंक पर जाएं।
- पहले पंजीकरण (Registration) करें और फिर आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में, भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।