फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC PGT Jobs: हरियाणा में 1700+ पीजीटी पदों पर भर्ती, बदले नियम; दोबारा खुली आवेदन विंडो

Tue, 29 Apr 2025 04:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC PGT Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर साइंस विषय में पीजीटी पदों के लिए दोबारा आवेदन विंडो खोल दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC PGT Recruitment 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कंप्यूटर विज्ञान विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है।  आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 2 मई, 2025 की शाम 5 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती लंबे समय से अटकी हुई थी और अब इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

विज्ञापन


हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का यह भर्ती अभियान 1711 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से है। इनमें से 1633 पद हरियाणा कैडर के लिए कंप्यूटर विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) के लिए हैं, जबकि 78 पद मेवात कैडर के लिए निर्धारित हैं।

क्यों खुली दोबारा आवेदन विंडो?

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 2023 में जारी की गई पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती को फिर से शुरू किया है। आरक्षण और भर्ती नियमों से जुड़ी न्यायिक प्रक्रिया के कारण अब दोबारा विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती के नए विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि चयन प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनके पास एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त योग्यताएं हैं। वहीं, पहले आवेदन कर चुके अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी (OSC/DSC) अपडेट कर प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


एचपीएससी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पहले अपना आवेदन पत्र सही तरीके से अपलोड नहीं किया या गलत विवरण भरे थे, उन्हें अपना पुराना आवेदन रद्द करके नए आवेदन पत्र के लिए शुल्क भुगतान कर पुनः आवेदन करना होगा। यह कदम सुनिश्चित करता है कि सभी अभ्यर्थी सही और पूरा विवरण प्रदान करें।

पात्रता मानदंड

हरियाणा पीजीटी कंप्यूटर साइंस की सरकारी नौकरी भर्ती के लिए पहले केवल बीटेक/बीई डिग्रीधारी अभ्यर्थी ही योग्य माने जाते थे। लेकिन अब नई शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, अभ्यर्थियों का बीएड किया होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस में एम.एससी की डिग्री (न्यूनतम 55% अंकों के साथ) या कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में बीई/बीटेक की डिग्री के साथ बीएड का कोर्स पूरा किया होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो, या फिर 12वीं/बीए/एमए में हिंदी विषय पढ़ा हो, यह भी जरूरी शर्त है। साथ ही, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) पास होना भी अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं क्योंकि आवेदन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो चुका है।
 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
  • इसके बाद, पीजीटी पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं
  • आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें