फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी: हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 295 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल, देखें पीडीएफ

Thu, 17 Sep 2026 07:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC HCS Main Result 2026: एचपीएससी ने हरियाणा सिविल सेवा और अन्य संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। 295 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है और अब व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें...
विज्ञापन
HPSC - फोटो : hpsc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC HCS Main Result 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं की मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परिणाम से जुड़ी आधिकारिक सूचना 17 सितंबर 2026 को जारी की है।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 से 29 जून 2026 तक किया गया था। अब लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

कितने अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चुने गए?

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 295 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। ये अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।

आयोग ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों की यह सफलता अस्थायी है। अंतिम चयन के लिए उन्हें आयोग की ओर से तय सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

रोल नंबर मेरिट के क्रम में नहीं हैं

परिणाम में शामिल अभ्यर्थियों के रोल नंबर बढ़ते क्रम में दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रोल नंबर मेरिट के आधार पर नहीं दिए गए हैं। इसलिए रोल नंबर की स्थिति देखकर अभ्यर्थी अपनी मेरिट या रैंक का अंदाजा न लगाएं।

HPSC HCS 2025 Mains Result - Selected Candidates List PDF

हाईकोर्ट में चल रहे मामलों का परिणाम पर क्या असर होगा?

आयोग ने बताया है कि यह परिणाम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित कई मामलों के अंतिम फैसले के अधीन है। इनमें सिविल रिट याचिकाएं और एक लेटर्स पेटेंट अपील शामिल हैं। नोटिस में इन मामलों के नंबर दिए गए हैं।

सिविल रिट याचिका (सीडब्ल्यूपी) के मामले:
5670/2026, 6133/2026, 5930/2026, 5714/2026, 8560/2026, 12214/2026, 19209/2026, 12820/2026, 15474/2026, 17057/2026, 16478/2026, 19018/2026, 19012/2026, 17153/2026, 19111/2026, 17207/2026, 19282/2026, 19349/2026, 19406/2026, 19404/2026, 19511/2026, 19505/2026 और 19522/2026

इसके अलावा एलपीए संख्या 1690/2026, सीडब्ल्यूपी संख्या 16447/2026 में लंबित है।

13 अभ्यर्थियों का परिणाम खास तौर पर अस्थायी

आयोग ने 13 अभ्यर्थियों की स्थिति को विशेष रूप से अस्थायी बताया है। इनका परिणाम उनकी संबंधित रिट याचिकाओं पर आने वाले अंतिम न्यायिक फैसले पर निर्भर करेगा। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर हैं: 110587, 118443, 120736, 121505, 149163, 149246, 151796, 158833, 174614, 175466, 185880, 189217 और 193484

डीएसपी पद के अभ्यर्थियों के लिए क्या होगा?

जिन अभ्यर्थियों ने उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद का विकल्प चुना है और निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, उन्हें शारीरिक माप परीक्षा यानी पीएमटी में शामिल होना होगा। पीएमटी के लिए स्थान, तारीख और समय की जानकारी आयोग बाद में जारी करेगा। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को आयोग की आगे की सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

साक्षात्कार कब होगा?

  • मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण की विस्तृत तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
  • आयोग बाद में साक्षात्कार का पूरा कार्यक्रम जारी करेगा।
  • अभ्यर्थियों को इसके लिए एचपीएससी की ओर से जारी होने वाली अगली सूचना का इंतजार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें