फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC ने प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी कि जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 10 Feb 2020 03:06 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

HPPSC Prelims Answer Key 2019-20 : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा- 2019 की उत्तर कुंजी जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे और परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट यानी hppsc.hp.gov.in से अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आयोग (HPPSC) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी, 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जिसमें भाग लेने वाले उम्मीदवारों कि उत्तर कुंजी को जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियाें को उत्तर कुंजी में आपत्ति है तो वे 15 फरवरी, 2020 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत आपत्ति स्वीकार नहीं कि जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले दौर के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है।

HPPSC प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2019-20 ऐसे करें डाउनलोड ?

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें। 
चरण 3 : अब HPPSC प्रीलिम्स उत्तर कुंजी वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : होम स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, उसे डाउनलोड करें। 
चरण 5 : और अपनी उत्तर कुंजी को चेक करें। 
चरण 6 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 
 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
HPPSC प्रीलिम्स उत्तर कुंजी 2019-20 को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE : पुलिस विभाग, सीआरपीएफ और एम्स समेत कई विभागों में नौकरी के मौके  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें